Skip to main content

इंग्लिश के इन वर्ड्स का प्रयोग आपको बेवकूफ बनाने के लिए किया जाता है

इंग्लिश हो या कोई और भाषा आदमी सीखता है अपने रोज़गार, कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए। क़ाबिल आदमी ज़रूरत पड़ने पर अगर इंग्लिश बोलेगा तो उसका स्त्रोत क्या होगा ? सीधी सी बात है वो किताबें जो उसने अपने अकादमिक करियर में पढ़ी होंगी। अगर इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ , आर्ट्स आदि के भारी भरकम कोर्स करने के बाद भी आपको इंग्लिश बोलने के लिए ट्रेनिंग की ज़रूरत पैड रही है तो वजह हैं वो नाक़ाबिल और बकवास लोग जो नाक़ाबिल होते हुए भी थोड़े से छिछोरेपन और इंग्लिश से कुछ शब्दों को निकालकर उनका गलत प्रसंग में इस्तेमाल करते हैं। अब ये बीमारी अपनी जगह बना चुकी है। इसलिए आप घबराइए और डरिये नही। यक़ीन मानिए कॉर्पोरेट की पैदा करदा इस इंग्लिश से आप जैसे पढ़े लिखे को संकुचित होने की ज़रूरत नही। बस आप बोलिये और सबसे अच्छा आप ही बोलेंगे। इन कॉरपोरेट के छिछोरों के सामने आपको लज्जिज होने की ज़रूरत नही। ये लोग जानबूझकर इंग्लिश को इन शब्दों के प्रयोग से मुश्किल बनाते है। जिनका प्रयोग खुद अपने आप मे गलत है। नीचे लिखे शब्दो को गौर से पढ़िए। फिर किसी भी शब्द पर क्लिक कर दीजिए। सारा झोल खुलकर सामने आ जायेगा। 

1. Literally
2. Irony
3. Irregardless
4. Enormity
5. Disinterested
6. Frustrating
7. Diligence
8. Alas
9. Imperial
10. Kudos
 और बहुत सारे शब्दो का आम बोलचाल में चालान वो लोग लाते है जिनका लक्ष्य सीधी बात ना करके अपनी काबिलियत दिखाना होता है। हालांकि ये शब्द गलत नही  मगर इनको इनके परिवेश में ही प्रयोग करना चाहिए। यदि आप शिक्षित है तो जाहिर है कि आपके पास कुछ शब्द अपने विषय से सम्बंधित होंगे ही मगर ध्यान रखे कि आपकी काबिलयत इसी में है कि आप अपनी बात को सीधे साढ़े तरीके से समझ काने वाली भाषा कितना सरल करके बता पाते है।

Comments

Popular posts from this blog

ज़िन्दगी का गणित (Anti Depression Post)

तुम खुद को समझते क्या हो ? क्या तुम्हें हिसाब किताब के लिए बनाया गया है या हिसाब किताब को तुम्हारे लिए। तुम कोई भी घटना घटित ही नहीं होने दे रहे। तुम्हारा दिमाग में कुछ भी होन...

कृष्ण की बात कब समझ आती है

एक दिन में गीता अध्ययन कर रहा था। मेरे मन में पूछा,"क्या कृष्ण को जाना जा सकता है ? कोई माध्यम कोई अनुसन्धान क्या मुझे कृष्ण तक ले जा सकता है?" कृष्ण को जानने के सारे प्रयत्न विफल प्रतीत हुए तो मैने इस बात को समझ लिया कि कृषणजाने नहीं जा सकते। कृष्ण जानने का विषय नहीं हो सकते। अंतरात्मा से नई सोच का उदगम हुआ। मन ने कहा "कृष्ण को पाया जा सकता है जाना नही जा सकता " क्या कृष्ण राधा के कृष्ण है जो प्रेम की उत्कृष्ट गाथा को बुनते दिखाई पड़ते हैं या चमत्कारी कृष्ण जो राक्षसों का नाश कर देते है या वो कृष्ण जो अर्जुन के माध्यम से पूरे संसार को गीता जैसा अद्भुत ज्ञान देते है।  अक्सर पढ़ने वाले समझ बैठते हैं कि गीता को पढ़ लेने से उन्हें कृष्ण की अनुभूति हो जाती है।  जिस ने गीता पढ़ी है वो कुछ बिंदुओं पर ध्यान दें 1. गीता मनुष्य को अपने, अपने जीवन,अपनी आत्मा, सम्बंध, पूरे जीवन चक्र के हर बिन्दु के अनसुलझे प्रश्नों का पूर्ण हल देती है। 2. मनुष्य के सामने जीवन का सबसे बड़ा प्रश्नः परमात्मा से उसके सम्बन्ध का है जिसे गीता में कृष्ण बहुत ही आसानी से हल करते हैं। जब अर्जुन ...

कुत्ता

बचपन मे सुनी हुई एक रिवायत ज़हन से गुजरी जिसमे एक सहाबी (ग़ालिबन हज़रत अब्दुर्रहमान बिन ऑफ रज़ियल्लाहु अन्हु) का ज़िक्र था। रावी लिखता है कि उसने अब्दुर्रहमान को सफर के दौरान खाना खाते हुए देखा। पास में उनका कुत्ता बैठा हुआ था। खाने का अच्छा और ज़्यादातर हिस्सा आपन कुत्ते को खिला रहे थे। रावी ने इस अमल का सबब पूछा तो आपने रज़ियल्लाहु अन्हु ने जवाब दिया कि अल्लाह की मख़लूक़ मुझे उम्मीदों से देख रही हो और में बेहतरीन हिस्सा खुद कहा जाऊ। ऐसा कैसे हो सकता है? सिलसिलेवार मुझे उम्र का दजला नहर के पास खड़े कुत्ते से मिसाल देकर समझाना याद आता है। फिर असहाब ए कहफ़ का कुत्ता, याहया अलैस्सलाम का कुत्ता। पता नही कौन सी दुनिया मे खो गया में। घर से निकला तो फिर सड़क से सफेद रंग का कुत्ता आकर पास खड़े हो गया और छूने की कोशिश करने लगा। में उस मासूम के बदन पर अपने आस पड़ोस के लोगों के मारे हुए ज़ख्म देख रहा था और मजबूर था कि उसको एक टुकड़ा खिला सकूं। मुझे उसे कुछ भी खिलाने के लिए अपने घर से दूर ले जाना पड़ता है ताकि कोई देख ना ले। क्योंकि कुत्तों को खाना खिलाना भी उन मेरे आस पास के लोगो के लिए मुझसे लड़ने का एक बहाना बन...