Skip to main content

मेहनत कश तबके की ज़िंदगी

यूं तो दुनियां अलग अलग किस्मों केआदमियों से भरी हुई है। इसलिए यहाँ तबके पाये जाते है। इस तबके के कुछ रोचक और वास्तविक पहलू इस तरह हैं।

1. इनकी ज़िंदगी मे सबसे बड़ा धर्म काम करना है और सबसे बड़ा गुनाह काम ना करना।
2. इनको काम करने के बाद अपने काम के बदले मिलने वाले रुपयों का इंतजार करना। रुपये मिलने पर खुशी की लहर दौड़ जाना और ना मिलने पर मायूसी और ज़्यादा शिद्दत से रुपयों का इंतजार करना ।
3.इनको फ़लसफ़े ज़्यादा छू नही पाते और ना ये लोग बहुत ज़्यादा गहराई से सोच सकते है क्योंकि इनको अपना काम पूरे ध्यान से करना होता है।
4. इनको विरासत में सिर्फ सर ढकने को छत और मामूली रुपये मिल जाते है या कभी कभी वो भी नहीं।
5. इनको जल्दी से रुपये और इज़्ज़त कमाने की लालसा तो होती है मगर मेहनत करके कमाने की इतनी ज़्यादा आदत पड़ चुकी होती है कि अगर कही कोई शार्ट कट मिल भी जाये तो शक की निगाह से देखते हैं। अगर कहीं लालच में आकर कुछ रुपया कही इन्वेस्ट भी कर देते हैं तो वो अक्सर डूब ही जाता है।
6. पूरी ज़िंदगी इस आस में गुज़ार देते हैं कि हमारी औलाद को हमारी तरह मेहनत ना करनी पड़ जाए मगर साथ साथ बचपन से अपने बच्चों को मेहनत करने की आदत डाल ही देते हैं। 
7. इनकी औलादों को विरासत में ना तो महल मिलते है ना खज़ाना अय्याशी करने के लिए। विरासत में मिलती है तो मेहनत जो पीढ़ी दर पीढ़ी बाप से बेटे या बेटी में ट्रांसफर होती रहती है। कहानी फिर दोहराई जाती है। अगर कोई थोड़ी ज़्यादा मेहनत करके कुछ कमाकर अपनी औलाद को कुछ ज़्यादा दे भी दे तो औलाद को मेहनत पर लौटने में ज़्यादा वक़्त नहीं लगता। 
8. बदलते ज़माने के साथ साथ इतना ही फ़र्क़ आ पाता है कि अगली पीढ़ी कुछ ज़्यादा अच्छे मकानों में रहने लगती है और साइकिल से बाइक और बाइक से गाड़ी की तरफ तरक़्क़ी करने लगती है। हालांकि इन सब की बुनियाद भी सिर्फ मेहनत पर ही टिकी होती है।
9. साल में चार करीबी शादियां और आठ दूर की शादी ही मुख्य एंजॉय मेन्ट साधन उपलब्ध है। कभी कभार किसी दूर के सफर पर हो आना। हर एन्जॉय के अवसर की उपयोगिता खर्च करने की क्षमता पर निर्भर करती है। 10. इनकी आपसी बातचीत में थोड़ी सी पॉलिटिक्स, थोड़ी सी समाजियात, थोड़ी सी धार्मिकता और ज़्यादातर व्यवसाय से जुड़ी बातें ही जगह बनाती हैं। बहुत गहरे फ़लसफ़े इन्हें समझ ही नही आते जिनसे कोई उपद्रव होने की गुंजाइश ही पैदा नहीं हो पाती।
11. इनके अस्थाई झगड़े तो और भी कमाल के होते है जो थोड़े बहुत रूठने मनाने के साथ ही खत्म भी हो जाते हैं।
12. पैसे से पैसा बनाने वाले चालाक और मक्कार लोगों को अपने पास आते देख ये सहम जाते हैं डर जाते है। उनको इज़्ज़त देने और खातिर दारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। भला उस ऊंचे तबके की शान में गुस्ताखी कैसे कर दें जो इन्ही की गाढ़ी कमाई को लूटकर ऊंचे मक़ाम पर पंहुचा हो। 
13. महान कार्ल मार्क्स के उरूज से पहले तो इन मेहनतकशों को ये भी मालूम ना था कि वो इंसान भी है। काम काम बस काम। उस शख्श यानी कार्ल मार्क्स को ये लोग जानते भी नहीं जिसकी जद्दोजहद ने इनको इनकी मेहनत के बदले रुपया लेना सिखाया था।
14. इनमें से लोग धार्मिक तो बन जाते हैं लेकिन मधाधीश यानी धर्म को व्यवसायीकरण इन पर नहीं हो पाता। 
15. समाज के चोर जो बिना मेहनत आराम और ऐश की ज़िंदगी जीते हैं वो सारा माल इन्ही से चुराते हैं। पूंजीवादी भी इन्ही की मेहनत को चुराकर मजे लूटते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कहीं कोई गलतफहमी में ना रह जाये

 धर्म का प्रयोग देह की तृप्ति के लिये होना कोई नई बात नहीं। कोई ना कोई या तो इस पागल पन में सम्मिलित है या इससे प्रताड़ित है। लगभग सभी सम्प्रदाय इस प्रयोग में सफल हो चुके हैं। ईसाइयो ने बाईबल को पूर्णतः त्यागकर प्रोटस्टेंट की आड़ में ईसाइयत से पूरी तरह निकलकर भौतिकवादी सामाजिक संरचना का अविष्कार कर उसको जीवन प्रणाली बना ही लिया। अब एक ठोस प्रेरणा स्त्रोत के के रूप में डॉलर आधारित व्यवस्था है। गगनचुंबी इमारतों से भरे महानगर। वो बेंचने के लिए आतुर एक ऐसी चमक धमक भारी व्यवस्था का निर्माण कर चुके जिसमें शिक्षा, स्वास्थ, सैन्य उपकरण, सेनाएं, तकनीकी, संचार, पानी, खाना यहां तक कि जीवन और मृत्यु सब कुछ व्यवसाय के रूप में बिक रहा है। धर्म को पूर्णतः त्यागकर जिस पथ पर पूरी ईसाई दुनिया चल रही है उसमें फिर भी दबी कुचली मानवता के लिये कहीं कोई रास्ता निकल जाता है भले ही उसके बदले दुनिया के किसी एक या एक से अधिक हिस्सों को युद्ध क्षेत्र बनकर इस चमक धमक चुकानी पडती हो। अगर गैर ईसाई इलाक़ों में ना सही तो वो अपबे ही किसी ईसाई टुकड़े पर (जैसे यूक्रेन) बम बरसाकर ही अपनी गगनचुंबी इमारतों की भव्यता को यथाव...

ज़िन्दगी का गणित (Anti Depression Post)

तुम खुद को समझते क्या हो ? क्या तुम्हें हिसाब किताब के लिए बनाया गया है या हिसाब किताब को तुम्हारे लिए। तुम कोई भी घटना घटित ही नहीं होने दे रहे। तुम्हारा दिमाग में कुछ भी होन...

कृष्ण की बात कब समझ आती है

एक दिन में गीता अध्ययन कर रहा था। मेरे मन में पूछा,"क्या कृष्ण को जाना जा सकता है ? कोई माध्यम कोई अनुसन्धान क्या मुझे कृष्ण तक ले जा सकता है?" कृष्ण को जानने के सारे प्रयत्न विफल प्रतीत हुए तो मैने इस बात को समझ लिया कि कृषणजाने नहीं जा सकते। कृष्ण जानने का विषय नहीं हो सकते। अंतरात्मा से नई सोच का उदगम हुआ। मन ने कहा "कृष्ण को पाया जा सकता है जाना नही जा सकता " क्या कृष्ण राधा के कृष्ण है जो प्रेम की उत्कृष्ट गाथा को बुनते दिखाई पड़ते हैं या चमत्कारी कृष्ण जो राक्षसों का नाश कर देते है या वो कृष्ण जो अर्जुन के माध्यम से पूरे संसार को गीता जैसा अद्भुत ज्ञान देते है।  अक्सर पढ़ने वाले समझ बैठते हैं कि गीता को पढ़ लेने से उन्हें कृष्ण की अनुभूति हो जाती है।  जिस ने गीता पढ़ी है वो कुछ बिंदुओं पर ध्यान दें 1. गीता मनुष्य को अपने, अपने जीवन,अपनी आत्मा, सम्बंध, पूरे जीवन चक्र के हर बिन्दु के अनसुलझे प्रश्नों का पूर्ण हल देती है। 2. मनुष्य के सामने जीवन का सबसे बड़ा प्रश्नः परमात्मा से उसके सम्बन्ध का है जिसे गीता में कृष्ण बहुत ही आसानी से हल करते हैं। जब अर्जुन ...