Skip to main content

Brilliant Classes Muzaffarnagar for NEET IIT

दिनाँक 13 फरवरी 2022 को इंजिनीरिंग और नीट के लिए मुज़फ्फरनगर की सबसे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ब्रिलिएंट क्लासेज में अवार्ड समारोह सम्पन्न हुआ। इसमे इंजीनियर नदीम सैफ़ी सर् द्वारा संचालित ब्रिलिएंट क्लासेज के दो विद्यार्थियों को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर मैडल तथा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के प्रततिष्ठित समाजसेवी, एकेडेमिक एडवोकेट गुफरान आज़ाद साहब को उनकी सेवाओं के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मोहम्मद साद s/o मोहम्मद राशिद साहब (ग्राम दधेडू) को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं हाफ़िज़ मोहम्मद आतिफ़ s/o मास्टर तालिब (ग्राम दधेडू) को मेकैनिकल इंजीनियरिंग में ब्रिलिएंट क्लासेज में पढ़कर जामिया मिल्लिया में प्रवेश मिला है। समारोह में इकोनॉमिक्स के प्रोफ़ेसर तथा मरियम फाउंडेशन के फाउंडर प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ़ द्वारा उच्च शिक्षा, आईआईटी जेईई, नीट आदि और कैरियर के बारे में विस्तार से समझाया गया। उसके बाद आइलेट्स और जीआरई जैसे अंतरराष्ट्रीय कॉम्पिटिशन के जाने माने कोच गिरीश भारद्वाज ने ब्रिलिएंट क्लासेस और इंजीनियर नदीम सैफ़ी द्वारा पढ़ाये गए उस छात्र के बारे में बताया जिनको उन्होंने ही ब्रिलिएंट क्लासेस में पढ़ने भेजा और वो एनआइटी से पढ़कर आज अमेरिका में बड़े पदों पर काम कर रहे हैं। इंजीनियर नदीम सैफ़ी के वालिद जनाब सलीम अहमद ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी कैसे बड़े से बड़ा मुक़ाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने भांजे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइंटिस्ट और एएमयू प्रोफेसर डॉक्टर अल्ताफ, यूपीएससी सेलेक्शन टीम के अधिकारी आफ़ताब सैफ़ी तथा ब्रिलिएंट क्लासेस के ही विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर मुसब महफूज़ s/o हाजी महफूज़ के बारे में बताया जो 100% स्कॉलरशिप से पढ़े हुए हैं। समारोह में ख्याति प्राप्त विद्वान और कई किताबों के लेख़क क़ाज़ी फ़रीद पाशा आज़ाद और समाज सेवी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य हाजी आफ़ताब ने भी अपने विचार रखे। ब्रिलिएंट क्लासेज के डायरेक्टर इंजीनियर नदीम सैफ़ी ने संस्थान के बारे में जानकारी दी और संस्थान की तरक़्क़ी के लिए अल्लाह का शुक्र करते हुए अपने वालिद द्वारा बताए गए सिद्धांतों का ज़िक्र किया और संस्थान की तरक़्क़ी में योगदान देने वाले डॉ नफीस राणा जी, डॉ अब्दुल मन्नान त्यागी जी, हाजी आफ़ताब, एडवोकेट गुफरान साहब को धन्यवाद दिया। समारोह में मुख्य अतिथि इंजीनियर नफीस राणा, ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हाजी आफ़ताब, वज़ाहत प्रधान जी सूजडू, एपीजे कलाम फाउंडेशन के पदाधिकारी डॉ ख़ालिद अब्बासी, एडवोकेट साकिब, अफ़सर प्रधान ढांन्सरी, आबिद खान आदि उपस्थित रहे। 
ब्रिलिएंट क्लासेस
मुज़फ्फरनगर
नदीम सैफ़ी
6395227834

Comments

Popular posts from this blog

ज़िन्दगी का गणित (Anti Depression Post)

तुम खुद को समझते क्या हो ? क्या तुम्हें हिसाब किताब के लिए बनाया गया है या हिसाब किताब को तुम्हारे लिए। तुम कोई भी घटना घटित ही नहीं होने दे रहे। तुम्हारा दिमाग में कुछ भी होन...

कृष्ण की बात कब समझ आती है

एक दिन में गीता अध्ययन कर रहा था। मेरे मन में पूछा,"क्या कृष्ण को जाना जा सकता है ? कोई माध्यम कोई अनुसन्धान क्या मुझे कृष्ण तक ले जा सकता है?" कृष्ण को जानने के सारे प्रयत्न विफल प्रतीत हुए तो मैने इस बात को समझ लिया कि कृषणजाने नहीं जा सकते। कृष्ण जानने का विषय नहीं हो सकते। अंतरात्मा से नई सोच का उदगम हुआ। मन ने कहा "कृष्ण को पाया जा सकता है जाना नही जा सकता " क्या कृष्ण राधा के कृष्ण है जो प्रेम की उत्कृष्ट गाथा को बुनते दिखाई पड़ते हैं या चमत्कारी कृष्ण जो राक्षसों का नाश कर देते है या वो कृष्ण जो अर्जुन के माध्यम से पूरे संसार को गीता जैसा अद्भुत ज्ञान देते है।  अक्सर पढ़ने वाले समझ बैठते हैं कि गीता को पढ़ लेने से उन्हें कृष्ण की अनुभूति हो जाती है।  जिस ने गीता पढ़ी है वो कुछ बिंदुओं पर ध्यान दें 1. गीता मनुष्य को अपने, अपने जीवन,अपनी आत्मा, सम्बंध, पूरे जीवन चक्र के हर बिन्दु के अनसुलझे प्रश्नों का पूर्ण हल देती है। 2. मनुष्य के सामने जीवन का सबसे बड़ा प्रश्नः परमात्मा से उसके सम्बन्ध का है जिसे गीता में कृष्ण बहुत ही आसानी से हल करते हैं। जब अर्जुन ...

कुत्ता

बचपन मे सुनी हुई एक रिवायत ज़हन से गुजरी जिसमे एक सहाबी (ग़ालिबन हज़रत अब्दुर्रहमान बिन ऑफ रज़ियल्लाहु अन्हु) का ज़िक्र था। रावी लिखता है कि उसने अब्दुर्रहमान को सफर के दौरान खाना खाते हुए देखा। पास में उनका कुत्ता बैठा हुआ था। खाने का अच्छा और ज़्यादातर हिस्सा आपन कुत्ते को खिला रहे थे। रावी ने इस अमल का सबब पूछा तो आपने रज़ियल्लाहु अन्हु ने जवाब दिया कि अल्लाह की मख़लूक़ मुझे उम्मीदों से देख रही हो और में बेहतरीन हिस्सा खुद कहा जाऊ। ऐसा कैसे हो सकता है? सिलसिलेवार मुझे उम्र का दजला नहर के पास खड़े कुत्ते से मिसाल देकर समझाना याद आता है। फिर असहाब ए कहफ़ का कुत्ता, याहया अलैस्सलाम का कुत्ता। पता नही कौन सी दुनिया मे खो गया में। घर से निकला तो फिर सड़क से सफेद रंग का कुत्ता आकर पास खड़े हो गया और छूने की कोशिश करने लगा। में उस मासूम के बदन पर अपने आस पड़ोस के लोगों के मारे हुए ज़ख्म देख रहा था और मजबूर था कि उसको एक टुकड़ा खिला सकूं। मुझे उसे कुछ भी खिलाने के लिए अपने घर से दूर ले जाना पड़ता है ताकि कोई देख ना ले। क्योंकि कुत्तों को खाना खिलाना भी उन मेरे आस पास के लोगो के लिए मुझसे लड़ने का एक बहाना बन...